दर्द बुखार और सूजन में इस्तेमाल होने वाली Nimesulide दवाई पर सरकार ने बैन लगा दिया है। इस बैन को लेकर सरकार ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है, गवर्नमेंट सरकार का कहना है कि इस दवाई से लिवर को गंभीर नुकसान हो सकता है। भारत सरकार ने 100 mg से ज्यादा या उसकी High Dose मैन्युफैक्चरिंग पर या डिस्ट्रीब्यूशन पर तुरंत रोक लगा दिया है। यह प्रतिबंध उन सभी दर्द बुखार और सूजन में इस्तेमाल किए जाने वाली High Dose Medicine पर लगाया गया है।

जिनमे Nimesulide की मात्रा 100 mg से ज्यादा है सरकार ने उस पर इसलिए रोक लगा दिया है, क्योंकी इस दवाई को लेकर कई स्वास्थ्य खतरे सामने आए हैं। और इसको लेकर सरकार एक नोटिफिकेशन भी जारी कर चुकी है। (Nimesulide Ban Government Notification) आपने देखा होगा कि इस दवाई को मेडिकल स्टोर वाले या झोलाछाप डॉक्टर ज्यादा से ज्यादा प्रेफर कर रहे हैं।
अपने अधिकतर गांवों में देखा होगा कि झोलछाप डॉक्टर और मेडिकल स्टोर वाले इस दवाई का इस्तेमाल मरीज की हर खुराक में इस्तेमाल कर रहे हैं। जो कि मरीज के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

भारत सरकार ने 100 mg से ज्यादा या Nmesulide की High Dose या उसके सेल या बिक्री पर रोक लगाया है, क्योंकि इसके कई साइड इफेक्ट देखने को मिल रहे हैं।
Nimesulide एक Non Steroidal दवा है। जिसका उपयोग सूजन रोधी दवा के रूप में किया जाता है। इसके अलावा सर्जरी से होने वाले दर्द या दांत दर्द या हल्की मोच के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली मेडिसिन है।
Nimesulide के Side Effect.
अगर इसके साइड इफेक्ट्स की बात करें तो
एसिड या खट्टा पेट
चक्कर आना
पेट दर्द और ऐंठन
त्वचा संक्रमण
जिगर एंजाइमों में वृद्धि
मतली और उल्टी
दस्त
रक्त के थक्के जमने की समस्या